होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। छत्तीसगढ़ के गवर्नर व भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता बलरामजीदास टंडन के निधन पर पूरी भाजपा में शोक की लहर व्याप्त है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने श्री टंडन के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी ज्योति कुमार जौली ने बताया कि खन्ना ने सव. टंडन द्वारा पंजाब व देश को दी गई सेवाओं को याद करते हुए बताया कि बलरामजीदास टंडन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहते हुए देश की सेवा की है। टंडन भाजपा के एक कर्मठ तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता थे जिसके चलते बलरामजीदास टंडन के निधन पर भाजपा सहित पूरा देश शोकाग्रस्त है।
बलरामजीदास टंडन ने भाजपा कार्यकर्ता, स्वयंसेवक, पंजाब के कैबिनेट मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के गवर्नर तथा कई अन्य संवैधानिक पदों पर कार्य करते हुए देश को जो सेवाएं प्रदान की हैं, उनके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। खन्ना ने कहा कि टंडन के निधन से भाजपा ने एक मजबूत स्तंभ को खो दिया है। खन्ना ने कहा कि टंडन के निधन से न केवल पंजाब को बल्कि पूरे देश को एक बड़ी क्षति हुई है। जिसे आने वाले समय में जल्द पूरा नहीं जा सकता।
बलरामजीदास टंडन के निधन पर विजय अग्रवाल, भाजपा नेता डा.रमन घई, एडवोकेट डी.एस.बागी, गोपी चंद कपूर, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी आदि नेताओं ने भी शोक प्रकट किया।