लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरुक करना हमारा उद्देश्य: सुचेता देव

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। प्रदेश कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशानुसार लोगों को उनके कानूनी अधिकार व अन्य अधिकारों के प्रति जागरु क करने संबंधी इंचार्ज जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी कम जिला एवं सत्र न्यायधीश, होशियारपुर प्रिया सूद के नेतृत्व में दो दिवसीय माइक्रो लीगल सर्विस कैंप की शुरु आत आज गांव बागपुर सतौर में हुई।

Advertisements

कैंप का उदघाटन सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी- कम- सी.जे.एम सुचेता आशीष देव ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस कैंप में लोगों को नि:शुल्क कानूनी परामर्श के अलावा विभिन्न विभागों की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं संबंधी जानकारी दी जा रही है। सुचेता आशीष देव ने बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से कैंप के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि सभी नागरिकों को उनको दी जाने वाली सुविधाएं समय पर व सुनिश्चि मिले। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरु क करना जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी का उद्देश्य है।

– गांव बागपुर सतौर में दो दिवसीय माइक्रो लीगल सर्विस कैंप की हुई शुरुआत

इस लिए जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से होशियारपुर में जरु रतमंदों को नि:शुल्क कानूनी सलाह व सहायता भी दी जा रही है।उन्होंने बताया कि लीगल लिटरेसी व लोक भलाई स्कीमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया है। इस मौके पर जिला परिवहन विभाग, जिला शिक्षा विभाग, जिला विकास व पंचायत विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग, खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर, राजस्व विभाग, सेवा केंद्र, जिला ई-गर्वनेंस, रजिस्ट्रार जन्म व मौत, जिला बाल सुरक्षा विभाग, श्रम विभाग की ओर से लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं के स्टालों पर उनके आवेदन लिए गए और दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

सी.जे.एम. सुचेता आशीष देव ने बताया कि इस तरह के माइक्रो कैंप आने वाले समय में जिले के अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे ताकि लोगों को अधिक से अधिक जागरु क किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक छत के नीचे सभी सुविधाएं दी जा रही हैं, जिसका लोग अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here