नंद किशोर पुरी भाजपा लोकल बॉडी जिला संयोजक नियुक्त

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। तलवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान संजीव मन्हास ने नंदकिशोर पुरी को भारतीय जनता पार्टी का लोकल बॉडी जिला संयोजक नियुक्त किया।

Advertisements

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर रघुनाथ राणा, जिला सचिव सतपाल शास्त्री, जिला सचिव अजय कौशल सेठू, मंडल प्रधान डा. सुभाष बिट्टू, कैप्टन रविंद्र शर्मा, संजीव भारद्वाज, आशु अरोड़ा, सुनील सोनी, मास्टर महेंद्र, पूर्व एमसी नरेश ठाकुर, युवा मोर्चा प्रधान विनोद मिट्ठू, पूर्व मंडल प्रधान अशोक सभ्रवाल, दविंदर मेहता, मनोज शर्मा, सुदर्शन करटोली, अशोक मांगू तथा समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंद किशोर पुरी का लड्डू से मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नंदर किशोर पुरी ने कहा कि वह खुद को मिली जिम्मेदारी को बाखूबी निभाएंगे तथा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here