सर्व शिक्षा अभियान और मिड डे मील कर्मचारियों ने किया शिक्षा मंत्री के घर का घेराव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 4 साल पूरे होने पर एक तरफ कांग्रेंस पार्टी वाहो-वाही लूटने में लगी है तो दूसरी तरफ सरकार के झूठे दाअवों की पोल खोलने के लिए सर्व शिक्षा अभियान और मिड डे मील कर्मचारियों ने 27 मार्च को शिक्षा मंत्री के पटियाला घर के घेराव किया। इस दौरान सर्व शिक्षा अभियान मिड डे मील कार्यालय कर्मचारी यूनियन के आगू गुरजिंदर सिंह ने बताया कि कांग्रेंस पार्टी ने कर्मचारियों और नौजवानों के साथ कई वायदे किए थे पर इन 4 सालों के दौरान आम जनता को कुछ भी नहीं मिला।

Advertisements

उन्होंने बताया कि हैरानी की बात तो यह है कि कर्मचारियों को पक्का तो क्या करना ऊपर से कर्मचारियों की सितंबर 2020 को वेतन में कटौती कर दी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेंस की सरकारें नहीं हैं वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रैलियों में ऐलान कर रहे हैं कि ठेका भर्ती सिस्टम नहीं होना चाहिए और तो और पंजाब के इंचार्ज हरीश रावत की तरफ से भी उत्तराखंड में कच्चे मुलाजमों के साथ बैठकें की जा रही हैं और कांग्रेंस के सत्ता में आने से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा किया जदा रहा है पर हैरानीजनक यह है कि यह सब नेता सत्ता में आने के बाद अपने वायदे भूल क्यों जाते हैं।

उन्होंने कहा कि बजट में बताया गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने करीब 14000 अध्यापकों को पक्का किया है परंतु वित्त मंत्री ने शिक्षा मंत्री की प्रवानगी के बावजूद 900 के करीब कर्मचारियों को अनदेखा किया जा रहा है। इस मौके पर चेतन कुमार, गोपाल कृष्ण, सुरिंदर कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, दिलबाग सिंह, निर्मला देवी, कंचन बाला, अंजू सैनी, अंकुर शर्मा, वंदना, गुरविंदर सिंह, मनजीत कौर, वंदना, रीना देवी, जगदीप सिंह, सुखदीप सिंह, दविंदर सिंह व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here