Sunday, October 25, 2026
Home Crime पकड़ा गया बड़ा हनुमान मंदिर से दानपात्र चुराने वाला चोर लाडी

पकड़ा गया बड़ा हनुमान मंदिर से दानपात्र चुराने वाला चोर लाडी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बड़ा हनुमान जी के मंदिर से दानपात्र चुराने वाला चोर पकड़ा गया। चोर को पकडऩे वाले सैनी साउंड वाले शहीद बाबा दीप सिंह चौक वाले को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव लक्की ठाकुर की तरफ से 5 हजार रुपये का पुरस्कार भेंट किया गया।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए लक्की ठाकुर ने बताया कि दिन दिहोड़ा बड़ा हनुमान मंदिर से एक चोर ने दानपात्र चुरा लिया था तथा उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसे सार्वजनिक किया गया था ताकि चोर पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि चोर को पकड़वाने वाले को उन्होंने 5 हजार का पुरस्कार देने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि शहीद बाबा दीप सिंह चौक के समीप स्थित सैनी साउंड वाले ने वीडियो देख चोर को पहचाना और इसकी सूचना सर्वजीत साबी को दी तथा उन्होंने उन्हें बताया। उन्होंने कहा कि चोर ने अपना नाम लाडी बताया है तथा उसे पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

लक्की ठाकुर ने कहा कि देखने से चोर नशे का आदि प्रतीत होता है तथा नशे की पूर्ति के लिए ही उसने ऐसा किया होगा। लेकिन उसकी हरकत क्षमा के काबिल नहीं थी, इसलिए उसे पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here