Thursday, October 29, 2026
Home Himachal नगर निगम चुनाव से पहले प्रत्याशी कर सकेंगे इवीएम की जांच

नगर निगम चुनाव से पहले प्रत्याशी कर सकेंगे इवीएम की जांच

धर्मशाला (द स्टैलर न्यूज़), संजय अग्रवाल। नगर निगम चुनाव से पहले इवीएम को प्रत्याशी जांच सकते हैं। चुनाव मतदान के लिए 34 मशीनें स्थापित की जा रही है। यह मशीनें प्रयास भवन धर्मशाला में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखी गई हैं। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम धर्मशाला हरीश गज्जू ने दी। उन्होंने बताया कि कोई भी प्रत्याशी कॉलेज प्रयास भवन में आकर मशीन चैक कर सकते हैं।

Advertisements

यहां ले जाने से पहले व मतदाद्र में स्थापित होने के बाद भी प्रत्याशी इन मशीनों की जांच कर सकते हैं ताकि किसी प्रकार का कोई संश्य न रहे। प्रयास भवन के स्ट्रॉग रूम में गार्द लगी हुई है और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी हो रही है। चुनाव-पोलिंग एजेंट को बनवाना पड़ेगा पहले पहचानपत्र। अगर पहचान पत्र नहीं बनाते हैं तो उन्हें चुनाव के दौरान व मतगणना के दौरान बैठने दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here