भाजपा किसान मोर्चा ने की पदाधिकारियों की नियुक्तियां

धर्मशाला, (द स्टैलर न्यूज़), संजय अग्रवाल। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डा. राकेश शर्मा बबली की अध्यक्षता में नगर निगम धर्मशाला के चुनावों के विषय में श्याम नगर में बैठक हुई। इस बैठक में आगामी चुनाव के लिए 17 वार्डो में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो कि भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर भाजपा की जीत का परचम लहराएंगे।

Advertisements

इस बैठक में मनोहर धीमान उपाध्यक्ष सामान्य उद्योग निगम हि. प्र. किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद शर्मा, भाजपा से वार्ड नंबर 10 के प्रत्याशी मीनाक्षी धीमान, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश आइटी संयोजक डॉ विशाल नेहरिया, संसदीय सह संयोजक संजीव जरयाल, जिलाध्यक्ष मनजीत कुमार, जिला मीडिया प्रभारी ओंकार ताड़ा और जिला कांगड़ा के चारों मंडलो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।भाजपा किसान मोर्चा ने की पदाधिकारियों की नियुक्तियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here