Sunday, October 11, 2026
Home Crime SDM पर ताइक्वांडो खिलाड़ी से दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियों बनाकर किया...

SDM पर ताइक्वांडो खिलाड़ी से दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियों बनाकर किया ब्लैकमेल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के ऊना सदर के एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान पर बलात्कर व धमकी देने के आरोप लगे है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ऊना ने मामले की पुष्टि की है। ऊना जिले की रहने वाली युवती ने अपनी शिकायत में लिखा कि एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने उसे शादी का झूठा झांसा दिया और फिर शारिरिक संबंध बनाए। अब वह उसे धमकी दे रहे हैं। युवती ने बताया कि वह एमफार्म की छात्रा हैं और नेशनल लेवल की ताक्वाडों प्लेयर भी हैं। युवती ने बताया कि वह एसडीएम से सोशल मिडिया पर कनेक्टिड थी। इस पर उन्होंने बताया कि एसडीएम ने उसे अपने आफिस बुलाया और 2-3 बार बुलाने के बाद वह चली गई। इस दौरान बातचीत में कहा कि आप स्पोटर्स में बहुत अच्छा काम कर रही हैं और ऐसे में वह उसे प्रमोट करेंगे। जब उन्होंने उसे दो तीन बार बुलाया और कहा कि वह खेल के बारे में ही बात करना चाहते हैं।

Advertisements

इस पर पीड़िता मिलने चली गई। य़ुवती ने बताया कि 10 अगस्त 2025 को अपने आफिस आने के लिए कहा था और फिर वह 03:30 बजे ऑफिस पँहुची और बातचीत की। फिर आरोपी ने उसे अपना चैम्बर, पर्सनल आफिस और कोर्ट रुम दिखाया। जब वह कोर्ट रूम से लौट रहे थे तो आरोपी ने उसके कंधों पर हाथ रखकर रोकने की कोशिश की जिसके बाद बाजू से पकड़कर सीने से लगा लिया और कहा कि वह उससे शादी करना चाहते हैं। युवती ने शिकायत में लिखा कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ जबरदस्ती की गई और फिर सलवार खोल दी और बाहों में ले लिया। उसने कहा कि विरोध करने पर भी उसके साथ जबरदस्ती की गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में लिखा कि जब वह रोने लगी तो आरोपी ने कहा कि उसकी शादी नहीं हुई है और वह उससे शादी कर लेगा। बाद में 20  अगस्त 2025 को एसडीएम ने ऊना के रेस्ट हाऊस में बुलाया। यहां पर उसका नाम कुछ और लिखवाने के लिए कहा और साथ ही कहा कि खुद की पहचान असिस्टेंट प्रोफसर बताना। युवती ने बताया कि करीब 07:45-08 बजे वह रेस्ट हाऊस पँहुच थी और आरोपी एसडीएम 10 बजे रेस्ट हाउस में आए। इस दौरान जब उसने कहा कि वह आपके खिलाफ शिकायत करेगी तो एसडीएम ने उससे शादी करने की बात कही। युवती का आरोप है कि 10 अगस्त 2025 को एसडीएम ने अपने दफ्तर में उसे शारिरिक सम्बन्ध बनाने वाली विडियो भी दिखाई और फिर उसे ब्लेकमेल किया गया।

युवती ने बताया कि मेरे साथ धोखे से 20 अगस्त को भी संबंध बनाए थे। बाद में आरोपी ने कहा कि वह पहले से एगेज्ड हैं और शादी नहीं कर सकते है। एसडीएम ने युवतों को धमकाते हुए कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। 27  अगस्त 2025 को वह एसडीएम के घर गई तो उसे धक्के मारकर भगा दिया। युवती ने 28 अगस्त को राष्ट्रीय महिला आयोग में आनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि, 08 सितंबर को जब एसडीएम को पता चला तो वो बार-बार फोन कर शिकायत वापिस लेने का दवाब बनाने लगे। फिर 15 सितंबर को विश्व चौहान ने व्हाट्स ऐप कॉल में खुद और उनके पिता से धमकी दिलवाई। ऊना के एसपी अमित यादव ने बताया कि अधिकारी के खिलफ केस दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंनें कहा कि आरोपी की तालाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here