आल इंडिया प्रियंका राहुल गांधी फोर्म ने पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आल इंडिया प्रियंका राहुल गांधी फोर्म की बैठक पंजाब महासचिव महेश्वर हंस की अध्यक्षता में गांव अरनियाला शाहपुर जिला होशियारपुर में हुई, जिसमें जिला होशियारपुर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। बैठक दौरान राजकुमार सिंह को अध्यक्ष, ओंकार सिंह सीनियर उपाध्यक्ष, गुरमिंदर सिंह सुरी महासचिव, बलविंदर सिंह भट्टी महासचिव, रवि कुमार को सचिव नियुक्त किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर मदन गोपाल सरपंच मंहगरोवाल , सुरेश कुमार, सरपंच शाहपुर, सुखविंदर कौर सरपंच मुसतापुर, प्रेमसागर मुसतापुर वरिष्ठ नेता कांग्रेस, गुरूदेव सिंह अरिनयाला शाहपुर, नसीब चंद लंबरदार शाहपुर, सुमित रिहाल, केवल सिंह व जोरा सिंह आदि बैठक में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here