Sunday, October 25, 2026
Home National गवाह को दी जा रही जान से मारने की धमकी,पुलिस से लगाई...

गवाह को दी जा रही जान से मारने की धमकी,पुलिस से लगाई रक्षा की गुहार

बछवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: राकेश कुमार । थाना क्षेत्र के अपराधियों का मनोबल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वे बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम तो देते हीं हैं, बाद में घटना के गवाह को भी रास्ते से हटाने का प्रयास करते हैं। ऐसे हीं मिलती-जुलती कहनी इन दिनों बछवाड़ा में घटित हो रही है। जहां एससी-एसटी एक्ट से संबंधित एक मुकदमे का गवाह बनना महंगा पड़ गया है। बताते चलें कि शुक्रवार को गोधना गांव निवासी चंद्रकांत चौधरी को कानून से बेपरवाह अभियुक्त नें गवाह के मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी है।

Advertisements

उक्त गवाह नें बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर पर थे, तभी लगभग नौ बजे सुबह को मेरे मोबाइल संख्या 80849-47230 पर मोबाइल संख्या 99342-47736 से फोन आया। मोबाइल फोन रिसीव करने पर बात करने वाले व्यक्ति नें भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया, साथ हीं कहा कि मेरे केस में अगर किसी प्रकार की कोई उल्टी सीधी गवाही देने का प्रयास किया तो जान से हाथ धो बैठोगे। उल्लेखनीय है कि श्री चौधरी भगवानपुर थाने में दर्ज कांड संख्या 72/2021 एससी-एसटी एक्ट का मामले में गवाह हैं। इस बाबत उक्त गवाही नें बछवाड़ा थाने में लिखित आवेदन देकर प्राण रक्षा की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here