भाजपा की तरफ से सेवा ही संगठन का आगाज़, सुरेश भाटिया बिट्टू जिला संयोजक नियुक्त

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने जारी प्रैस विज्ञप्ति द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना संकट में जनसेवा के लिए भाजपा द्वारा शुरू किए जा रहे सेवा ही संगठन-अभियान 2 का जिला स्तरीय आगाज़ किया गया है।शर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा व प्रदेशाध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा के निर्देशानुसार कोरोनाकाल में लोगों की सेवा करने हेतू भाजपा कार्यकर्ता तैयार है।बेशक प्रशासन स्तर पर इस सम्बन्धी सेवा कार्य हो रहे है,लेकिन संकट में सेवा के लिए जितने हाथ हो, उतना बेहतर है और वर्तमान समय में जरुरतमंदों की सेवा ही भाजपा कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।उन्होंने कहा कि पिछले साल लोकडाउन के समय भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों को बखूबी निभाया था। उन्होंने बताया कि इस सेवा अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुरेश भाटिया को जिला संयोजक,उनके साथ डा. बिन्दुसार शुक्ला,डा. राजीव कोहली,भारत भूषण वर्मा और एडवोकेट डीएस बागी को सह संयोजक के नाते दायित्व सौंपा गया है।यह पांच स्तरीय टीम पूरे जि़ले में कार्यकर्ताओ के माध्यम से सेवा कार्यों को पूरा करवाएंगे।

Advertisements

इसके इलावा मास्क,सेनिटाइजर और काढ़ा वितरण के लिए महिला मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई है।इसके साथ संक्रमित परिवारों के लिए भोजन का प्रबंध,ब्लड तथा प्लाज्मा डोनेशन कैम्पों की व्यवस्था तथा सतीश बावा,मनोज शर्मा,जिन्दू सैनी,रविन्द्र चड्डा को काम सौंपा गया है।इसके इलावा हस्पताल सम्पर्क,जरूरतमंदों की दवाई आदि की व्यवस्था के लिए कर्मबीर बाली,यशपाल शर्मा,विवेक शर्मा,राजा सैनी को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ब्लड डोनेशन की दानी सज्जनों की सूची के लिए मीनू सेठी को इंचार्ज लगाया गया है।जबकि प्रवासी मजदूरों की सहायता प्रबंधन के लिए डॉ राम इक़बाल,विनय कुमार,गोबिंद राय को नियुक्त किया गया है।इसके इलावा मौजूदा पार्षद,पूर्व पार्षद व चुनाव लड़े सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में इन सेवा कार्यों को बेहतर बनाने का आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here