Wednesday, October 21, 2026
Home Crime रेड दौरान पकड़ी 10 लाख क्विंटल अवैध कच्ची शराब, आरोपी फरार

रेड दौरान पकड़ी 10 लाख क्विंटल अवैध कच्ची शराब, आरोपी फरार

दसूहा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मनु रामपाल। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा नशों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। जिला पुलिस कप्तान गौरव गर्ग के दिशा निर्देशों अनुसार उप पुलिस कप्तान दसूहा अनिल भनोट के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गुरदेव सिंह ने एक्साईज इंस्पैक्टर मंजीत कौर की रेड टीम के साथ मंड़ क्षेत्र में दरिया ब्यास के पास लगते क्षेत्र में रेड किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गुरदेव सिंह ने बताया कि एक्साईज विभाग की रेड टीम को साथ लेकर जब मंड़ क्षेत्र में रेड़ किया गया तो दरिया ब्यास के साथ लगते गन्ने के खेतों में भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद हुई।

Advertisements

उन्होंने बताया कि जब उनकी टीम ने रेड किया तो अवैध शराब बनाने वाले लोग पुलिस पार्टी को आता देख किश्तियों में सवार होकर तेज पानी के बहाव में दरिया में से होते हुए गुरदासपुर की तरफ भाग गए। पुलिस ने मौके पर लगभग 10 लाख क्विंटल देसी अवैध कच्ची शराब बरामद की। जिसे मौके पर ही डिस्ट्राय कर दिया गया। उन्होंने बताया कि क्योंकि दरिया ब्यास के दूसरी तरफ जिला गुरदासपुर लगता है तो इसलिए जब पुलिस पार्टी रेड करती है तो अवैध देसी शराब (लाहन) का धंधा करने वाले लोग किश्तियों द्वारा भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशों के खिलाफ कड़ाई से कार्य किया जा रहा है। नशों का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here