Saturday, October 24, 2026
Home Crime पुलिस ने 24 घंटे में धर दबोचे चोर, सामान बरामद

पुलिस ने 24 घंटे में धर दबोचे चोर, सामान बरामद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। एस.एस.पी. गौरव गर्ग के दिशआ निर्देशों अधीन डी.एस.पी. थाना सिटी जगदीश राज की अगुवाई में थाना प्रभारीगोविंदर कुमार ने बताया कि 26 अगस्त को सुनीता दुग्गल पत्नी अनिल दुग्गल निवासी मोहल्ला गौतम नगर जोकि एस.ए.वी. जैन डे बोर्डिंग स्कूल होशियारपुर में बतौर डीन का काम करती हैं के घर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के अंदर दाखिल होकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था।

Advertisements

जानकारी देते हुए सुनीता दुग्गल ने बताया कि वह सुबह 7:30 से 3:30 बजे तक स्कूल में ही रहती है तथा घर पर भी कोई मौजूद नहीं होता। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर की ग्रिल तोडक़र अंदर दाखिल होकर चोरी की गई। उन्होंने बताया कि चोर ने उनके हीरे तथा सोने के गहने नकदी तथा चांदी के बर्तन चोरी किए थे। जिसपर मौके पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को ट्रेस किया गया।

आरोपियों की पहचान अमरीक सिंह उर्फ गौरा पुत्र बलवीर चंद निवासी इलाहाबाद थाना सदर तथा राहुल भट्टी उर्फ जोंटी पुत्र राजन कुमार निवासी बहादुरपुर के रूप में हुई है जिनसे चोरीशुदा सामान बरामद कर पुलिस ने अपनमे कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है तथा रिमांड हासिल करके और भी चोरियों संबंधी पूछताछ की जाएगी ताकि और भी चोरी की घटनाओं को हल किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here