होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: ईशान पराशर। जिला एस.एस.पी. गौरव गर्ग तथा पी.पी.एस. राकेश कुमार के दिशा निर्देशों अधीन एस.आई. गगनदीप सिंह शेखों इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ दसूहा की निगरानी में ए.एस.आई. नरिंदरपाल सिंह ने गश्त के दौरान गढ़दीवाला हाईवे पर एक कार हांडा सिटी न. डी.एल. 4सी.ए.बी. 7891 सवार जोकि पुलिस पार्टी को नाके पर देखकर भागने लगा तो उसे पुलिस ने शक के आधार पर रोका और कार संबंधी दस्तावेज पेश करने को कहा जिसपर वह कागजात पेश नहीं कर सका।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पहचान तजिंदर चंद्र शेखर पुत्र जयपाल शर्मा निवासी गांव बाहतीवाल थाना गढ़दीवाल के तौर पर बताई। पुलिस द्वारा अधिक पूछताछ कगरने पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसने फरवरी महीने में दक्षिणी दिल्ली से इस कार को चोरी किया था। जिसपर पुलिस पार्टी ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर कार को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तजिंदर चेद्र शेखर पर पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत 22 मामले दर्ज हैं।