Friday, October 23, 2026
Home Jammu & Kashmir पाक की नापाक हरकत से लोग सहमे: संघर्ष विराम का किया उलंघन्न,...

पाक की नापाक हरकत से लोग सहमे: संघर्ष विराम का किया उलंघन्न, गोलाबारी से कोई नुकसान नहीं

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पाकिस्तान ने भारत-पाक सीमा रेखा के अंतर्गत साथ लगते जिला पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए 14 बलोच रेजीमेंट ने आज 28 अगस्त को खड़ी करमाड़ा सेक्टर में भारतीय सैन्य चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान छोटे-बड़े हथियारों का प्रयोग किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान रेंजर्स ने छोटे हथियारों का इस्तेमाल कर अग्रिम सेना चौकियों को निशाना बनाया व रिहयाशी गांवों में मोर्टार दाग लोगों में ख़ौफ पैदा किया रहा है।

Advertisements

हालांकि पाकिस्तान की इस गोलाबारी से जानमाल के किसी भी नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली। वहीं भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की गोलाबारी से स्थानीय लोगों में काफी दहशत बनी हुई है। लेकिन खबर लिखे जाने जानमाल कोई नुकसान नहीं हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here