नौशहरा सैक्टर में पाक गोलाबारी में भारतीय जवान हवलदार संबूर गुरूंग शहीद, पाक को करारा जवाब

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी के नौशहर सेक्टर में आज 10 जुलाई को तडक़े पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। हालांकि भारतीय जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया। जवाबी हमले में दो से तीन पाकिस्तानी सैनिकों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि सैन्य अधिकारियों ने इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तडक़े पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशहरा सैक्टर में स्थित भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागना शुरू कर दिए। अचानक से शुरू की गई इस गोलाबारी के दौरान एक जवान इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत राजौरी सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, परंतु वहां जख्मों का ताव न सहते हुए जवान ने दम तोड़ दिया। शहीद जवान की पहचान हवलदार संबूर गुरूंग के तौर पर हुई है। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने जवान के शहीद होने की पुष्टि की है।

वहीं सैन्य सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की इस कार्रवाई का जवाब भारतीय जवानों ने भी कड़ा दिया है। जवाब में की गई गोलाबारी में दो पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया गया। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान दो से तीन पाकिस्तानी सैनिक गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। फिलहाल दोनों और से गोलाबारी बंद है। सेना ने नौशहरा सेक्टर से सटे रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत रहने को कहा है। सेना अधिकारी ने कहा पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिला राजौरी में नियंत्रण रेखा पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन का सहारा लिया। अपने सैनिकों ने दुश्मन की आग का जोरदार जवाब दिया। इस घटना में, हवलदार सांबुर गुरुंग गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। सेना अधिकारी ने कहा कि शहीद हुआ जवान बहादुर व एक ईमानदार सैनिक था। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा उन्हें याद रखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here