Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी सैंट्रल ने मनाया अन्नपूर्णा दिवस, धनगुरु रामदास लंगर सेवा पुरहीरां को...

रोटरी सैंट्रल ने मनाया अन्नपूर्णा दिवस, धनगुरु रामदास लंगर सेवा पुरहीरां को भेंट की राशन सामग्री

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर सैंट्रल की तरफ से अन्नपूर्णा दिवस मनाया गया। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रधान दविंदर कुमार शर्मा कू अगुवाई में धन गुरु रामदास लंगर सेवा पुरहीरां में राशन सामग्री भेंट की और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी हासिल की।

Advertisements

इस मौके पर दविंदर कुमार शर्मा ने कहा कि रोटरी द्वारा समाज के हर क्षेत्र में जरुरतमंद लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहता है तथा पिछले दिनों कोविड-19 के कारण पैदा हुई संकट की घड़ी में भी बहुत सारे जरुरतमंद लोगों की मदद की गई थी और यह क्रम आज भी निकंरत जारी है। उन्होंने कहा कि धन गुरु रामदास लंगर सेवा पुरहीरां द्वारा मानव सेवा की जो मिसाल कायम की जा रही है वह समस्त संस्थाओं और संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर रोटेरियान विजय कुमार, भूपिंदर कुमार, हर्षविंदर सिंह, राजन सैनी, मोहित गुलाटी, गौरव भल्ला, मोहित सैनी, जसपाल सिंह व विशाल ठाकुर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here