Monday, October 12, 2026
Home Crime अवैध माइनिंग करता गांव फत्ता कुल का दलेर सिंह काबू

अवैध माइनिंग करता गांव फत्ता कुल का दलेर सिंह काबू

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। मुख्य सिपाही परमजीत सिंह सहित पुलिस पार्टी द्वारा मियानी मोड़ के नजदीक अवैध माइनिंग करते हुए एक व्यक्ति को रेत से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली सहित काबू करने में सफलता हासिल की।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक दलेर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी फत्ता कुला थाना टांडा से रेत ले जाने के लिए दस्तावेज दिखाने को कहा तो चालक के पास से कोई भी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ। जिसके चलते माइनिंग अधिकारी एस.डी.ओ. आलोक चौधरी होशियारपुर ने मौके पर पहुंचकर चालक के खिलाफ अवैध माइनिंग करने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here