Sunday, October 11, 2026
Home Crime ट्यूशन जाते समय मासूम के पैर में लगी गोली, घायल

ट्यूशन जाते समय मासूम के पैर में लगी गोली, घायल

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर में एक साढ़े तीन साल की बच्ची को ट्यूशन जाते समय गोली लगने का समाचार प्रकाश में आया है। जानकारी मुताबक बच्ची अपने पापा के साथ ट्यूशन के लिए जा रही थी। तभी एक गोली आकर बच्ची के पैर में लग गई। देखते ही देखते बच्ची खून से लथपथ हो गई। बच्ची के पिता ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Advertisements

पंजाब पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त गगनदीप सिंह ने बताया कि ट्यूशन क्लास के लिए जा रही एक बच्ची के पैर में गोली लग गई। उसके पिता उसे तुरंत अस्पताल ले गए। सिंह ने बताया कि गोली किसने चलाई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here