’’मिट्टी दे जाये’’ मिन्नी कहानियों से संबंधित पुस्तक का विमोचन

होशियारपुरः यहां भारत ज्ञान विज्ञान सम्मति की जिला इकाई द्वारा मिन्नी कहानी लेखक मंच पंजाब की पुस्तक ’’मिट्टी दे जाये’’ जो कि किसानी जीवन के संघर्ष के साथ संबंधित मिन्नी कहानियों से संबंधित है का विमोचन संयुक्त किसान मोर्चा के  कारपोरेट घरानो के दफ्तर के आगे धरने पर रंग कर्मी अशोक पुरी, महेश कुमार, बॅबा गुरविन्द्र, तरुण, कामरेड गुरमेश सिंह, गुरमीत सिंह तथा संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं द्वारा किया गया।

Advertisements

’मिट्टी दे जाये’ किताब पर विचार चर्चा करते हुए गुरमेश सिंह ने बताया कि ये मिन्नी कहानियां पंजाब तथा दिल्ली के बॉडरों पर संघर्ष कर रहे किसानो के जीवन का चित्रण है। यह संघर्ष की कहानी इस समय का एक एतिहासिक दस्तावेज़ है। इसके बाद भारत ज्ञान विज्ञान सम्मति के साथ 1990 से रंग मंच की यात्रा शुरु करने वाले फिल्मों तथा नाटकों के कलाकार अशोक पुरी ने बताया कि ज्ञान विज्ञान सम्मति के वरिष्ठ कार्यकर्ता शाम सुन्दर दीप्ती तथा मिन्नी कहानी लेखक मंच के इस प्रयास में कहानीकारों ने किसान परिवारों को अपने सामाजिक मनमुटाव भुलाकर संघर्ष को सफलतापूर्वक जीतने के लिए उत्साहित किया है।

इस अवसर पर उन्होने यह भी बताया कि बहुरंग कला मंच द्वारा इस प्रयास को सार्थक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों द्वारा कलाकार बॅबा गुरविन्द्र, महेश कुमार, तरुण, अमित लाल के सहयोग से योगदान दिया जा रहा है।कार्यक्रम के अन्त में ’मिट्टी दे जाये’ को अशोक पुरी, कामरेड गुरमेश, गुरनाम सिंह सिंगड़ीवाला, गुरमीत सिंह तथा अन्य नेताओं ने रिलीज़ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here