Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur दुखदायी खबर: स्विमिंग पूल में डूबने से 15 वर्षिय बच्चे की मौत

दुखदायी खबर: स्विमिंग पूल में डूबने से 15 वर्षिय बच्चे की मौत

Boy-dies-after-drowning-incident-hoshiarpur-punjab-village-sahri.jpg

होशियारपुर/मेहटीयाणा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जसविंदर कौर। होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर पड़ते गांव साहरी में उस समय मातम का माहौल छा गया जब एक 15 वर्षिय बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई, बाहर निकाल कर उसे बचाने का लोगों ने बहुत प्रयास किया, मगर सभी असफल रहे, क्योंकि तब तक युवक दम तोड़ चुका था।

Advertisements

जानकारी अनुसार आज 21 सितंबर दिन वीरवार को सायं 4 बजे के करीब राहुल (15) पुत्र संदीप कुमार निवासी साहरी अपने 2-3 दोस्तों के साथ गांव के ही बखशीश सिंह के खेतों में बने स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह अचानक ही गहराई की तरफ चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, मगर वो उसे नहीं निकाल सके, इस पर उन्होंने मदद के लिए पुकारना शुरु कर दिया।

शोर सुनकर तुरंत ही गांव के लोग वहां पहुंच गए और उसे बाहर निकाला। परन्तु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राहुल की मौत से उसके पारिवारिक सदस्यों का जहां रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है वहीं पूरा गांव भी शोक की लहर में डूबा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here