Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur इंर्फामेशन टेक्नालजी के प्रयोग से भारत बनेगा विकसित देश: हरी ओम

इंर्फामेशन टेक्नालजी के प्रयोग से भारत बनेगा विकसित देश: हरी ओम

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट- गुरजीत सोनू : भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक मंडल उपाध्यक्ष हरी ओम की अध्यक्षता में हुई, जिस में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सूद हनी विशेष रूप से उपस्थित हुए, जिस में कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए हनी ने बताया कि भारत सरकार किस तरह इंर्फामेशन टेक्नालॉजी का प्रयोग करते हुए भारत को एक विकसित देश की ओर ले कर जा रही है।

Advertisements

बैठक को संबोधित करते हुए हरी ओम ने लोगों को आफलाईन बैंकिंग से ले कर विजुअल बैंकिंग के बारे में अवगत करवाया गया तथा यह जानकारी दी गई कि किस तरह विधार्थी अपने मोबाईल फोन का उपयोग कर अपने घर में से ही मोबाईल बिल, बिजली बिल, एयर टिकट, रेल टिकट,जेसे कार्य आसानी से कर सकते हैं।

इस मौके पर नितिश कुमार को वैस्ट मंडल का सचिव भी नियुक्त किया गया। इस मौके पर विवेक सैनी गोल्डी, मनोज शर्मा, हरप्रीत सेठी, गगनदीप रोक्सी, नीरज पंडित, सूरज, मनिंदर सोनी, रोहित शर्मा,प्रभनूर आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here