ब्रह्मलीन हुए स्वामी अवधूतानंद जी, 9 जुलाई को दी जाएगी समाधि

brahmleen-swami-avdhotanandji-7july-2017-smadhi-9july-2017

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संत समाज की दिव्य महान विभूति परम श्रद्धेय स्वामी स्वामी श्री अवधूतानंद जी महाराज परमहंस (शिष्य श्री ब्रह्मलीन सदगुरु स्वामी श्री पूरनानंद जी महाराज परमहंस) संस्थापक महापूरन अवधूत आश्रम, शिव मंदिर सुन्दर नगर वाले अपनी सांसारिक यात्रा पूरी तरके प्रभु चरणों में विलीन हो गए हैं। स्वामी जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे तथा उन्होंने डी.एम.सी. में 7 जुलाई को अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर 9 जुलाई को सुबह होशियारपुर लाया जाएगा तथा आश्रम में सुबह 8 बजे दर्शानार्थ हेतु रखा जाएगा। इस उपरांत शोभायात्रा के रुप श्रद्धांजलि देने हेतु यात्रा निकाली जाएगी और इसके बाद आश्रम में समाधि दी जाएगी। स्वामी जी 63 वर्ष के थे तथा सीवान बिहार से संबंधित थे। उन्होंने पंजाब के साथ-साथ पूरे देश में आध्यात्म ज्ञान का प्रचार किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here