Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur भगवान वाल्मीकि चौक से दुकान के बाहर लगा मोटरसाइकिल व कपड़े की...

भगवान वाल्मीकि चौक से दुकान के बाहर लगा मोटरसाइकिल व कपड़े की रेहड़ी लगाने वाले की रेहड़ी चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। शनिवार को शहर थाना सिटी से चंद कदमों की दूरी से चोर मोटरसाइकिल चुराकर फरार हो गया। हालांकि दुकान के मालिक ने मोटरसाइकिल चुराकर लेजा रहे चोर को पकडऩे की कोशिश की, परंतु जब तक दुकान का मालिक व आस-पास के दुकानदार हरकत में आते तब वह युवक फरार हो चुका था। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना भगवान वाल्मीकि चौक की है जहां पूरा दिन आम तौर पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जानकारी देते हुए दुकान के मालिक दानिश ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे वह दुकान पर ग्राहकों को कपड़ा दिखा रहा था। इस दौरान उसकी दुकान के बाहर एक युवक आया और उसके मोटरसाइकिल के पास खड़ा हो गया। उसने सोचा कि शायद युवक आस पास की किसी दुकान में रुके ग्राहक के साथ आया है और उसका इंतजार कर रहा है। इस दौरान युवक उसके मोटरसाइकिल के साथ सहारा लेकर बैठ गया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक उक्त युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट कर फरार हो गया।

Advertisements

दानिश ने बताया कि जब युवक ने मोटरसाइकिल स्टार्ट किया तो वह एकाएक उसके पीछे भागा व दुकान में काम करने वाले युवक को भी चोर का पीछा करने के लिए कहा। परंतु तामाम कोशिशें बेकार हो गई। दानिश ने बताया कि उसने शोर भी मचाया परंतु जब तक आस पास के दुकानदार हरकत में आते तब तक आरोपित फरार हो गया था। गत रात भी इसी इलाके से हुई रेहड़ी चोरी। मौके पर मौजूद काका नाम के युवक ने बताया कि वह भी इसी चौक में रेहड़ी लाकर कपड़ा बेचने का काम करता है। उसके पास तीन रेहडिय़ां हैं और उसने एक रेहड़ी किराए पर दी है। गत शाम को किराए पर रेहड़ी लेने वाला युवक हर रोज की तरह रेहड़ी उसकी कपड़े की फड़ी के साथ लगाकर चला गया। सुबह जब वह फड़ी आया तो रेहड़ी गायब थी। काका ने बताया कि उसकी रेहड़ी लगभग 15 हजार रुपये की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here