दो आई.ए.एस. और एक पी.सी.एस. अधिकारियों का तबादला

चंडीगढ़, 26 मईः पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी करके दो आई.ए.एस. और एक पी.सी.एस. अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

Advertisements

इसकी जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री मनवेश सिंह सिद्धू आई.ए.एस. को सचिव राजस्व, पुनर्वास और अतिरिक्त प्रभार के तौर पर कमिशनर रूपनगर डिविजन, रूपनगर तैनात किया गया है जबकि श्रीमती गुरप्रीत कौर सप्परा आई.ए.एस. को सचिव वित्त और अतिरिक्त प्रभार के तौर पर कमिशनर जालंधर डिविजन जालंधर लगाया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार अनमजोत कौर पी.सी.ऐस. को सब-डिवीजनल मैजिस्ट्रेट खडूर साहिब तैनात किया गया है। इसके अलावा श्री रोहित कुमार पी.सी.एस. को पंजाब सरकार की तरफ से अपनी ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया है और उनकी सेवाएं डैपूटेशन पर नियुक्ति के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के डिस्पोजल पर रखी गई हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here