Friday, November 6, 2026
Home Hoshiarpur मेयर सुरिंदर कुमार ने किया निगम गौशाला का दौरा, प्रबंधों पर जताई...

मेयर सुरिंदर कुमार ने किया निगम गौशाला का दौरा, प्रबंधों पर जताई संतुष्टि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मेयर सुरिंदर कुमार ने नगर निगम गौशाला जोकि गोबिंद गोधाम गौशाला द्वारा संचालित की जा रही है का निरीक्षण किया और प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार ने संचालक संस्था द्वारा गौशाला में गायों एवं गौधन को रखने की क्षमता बढ़ाए जाने की सराहनी की और कहा कि ऐसा संस्था द्वारा किए जा रहे बढिय़ा प्रबंधों से ही संभव हो पाया है।

Advertisements

उन्होंने गौशाला में प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि गोबिंद गोधाम गौशाला प्रबंधकों द्वारा जहां आदमवाल मार्ग पर गौशाला का कुशल प्रबंधन किया जा रहा है वहीं इस गौशाला को भी दर्शनीय स्थल के तौर पर विकसित करने में संस्था ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। गौशाला में गायों एवं गौधन के लिए फर्श एवं शैडों में बढ़ोतरी करके संस्था ने गौसेवा के अपने मिशन को सार्थक कर दिखाया है। इस दौरान उन्होंने गौशाला में बनाए गए आईसीयू का भी निरीक्षण किया और गायों व घायल गौधन की सेवा संभाल संबंधी जानकारी हासिल की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला प्रबंधन में किसी प्रकार की समस्या पेश आने पर संस्था का सहयोग किया जाए और उसका तुरंत हल किया जाए ताकि गौशाला संचालन में किसी तरह की कोई परेशानी पेश न आए।

इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने संस्था की तरफ से मेयर सुरिंदर कुमार का गौशाला पहुंचने पर स्वागत किया और संस्था द्वारा गौशाला को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में गौशाला को हरा भरा करने के उद्देश्य से गौशाला में 51 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। इस मौके पर निगम निगम अधिकारियों के अलावा दिलीप बिल्ला, हरमेश शर्मा, बोबी, मोहन धामी व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here