मुख्यमंत्री ने कांग्रेसी सांसद जसबीर सिंह गिल की माता जी के निधन पर किया शोक व्यक्त

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने खडूर साहिब से कांग्रेसी लोक सभा मैंबर जसबीर सिंह गिल डिम्पा की माता जी सतविन्दर कौर गिल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्रीमती गिल जो 77 वर्षों की थीं, का बीती रात गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में लम्बी बीमारी के बाद देहांत हो गया। वह अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गए।
जि़क्रयोग्य है कि सतविन्दर कौर गिल ब्यास से विधायक रहे स्वर्गीय संत सिंह गिल की पत्नी थीं। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप जी की माता के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, जोकि बहुत दुखदायी और असहनीय सदमा है।’’ गिल परिवार के सदस्यों, सगे-संगंधियों के साथ दुख साझा करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here