अजाद किसान कमेटी दोआबा द्वारा लगाए धरने में सहयोग करने वाले साथी लखविंदर लक्खी का निधन, शोक की लहर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर के प्रधान हरबंस सिंह संघा ने सुतैहरी रोड पर रिलायंस के शोरुम के आगे लगाए हुए धरना स्थल पर उपस्थित हो कर बहुत ही दुखदाई समाचार दिया कि लखविन्द्र सिंह लक्खी जो कि हमारे धरने के बहुत ही सक्रिय सदस्य थे की कुछ दिन पहले धरने पर बैठे ही तबीयत खराब हो गई थी तथा उन्हे एक प्राईवेट अस्पताल में डाक्टर के पास लेकर गए थे, जिन्होने उनको जालंधर के केयर मैक्स अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी थी। उनका परिवार उनको 23 मई को जालंधर के केयर मैक्स अस्पताल ले गया था। परन्तु 31 मई को उनका देहांत हो गया तथा वो हमें सदा के लिए छोड़ कर चले गए। प्रधान हरबंस सिंह संघा ने शोक प्रगट करते हुए कहा कि जहां स. लखविंद्र सिंह लक्खी के चले जाने से उनके परिवार को ना पूरी होने वाली श्रति हुई है वहीं अज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर को भी गहरा आधात लगा है। उनके चले जाने से हमारे इस धरने को कभी ना पूरी होन वाली श्रति हुई है।

Advertisements

केन्द्र सरकार की जिद्द के कारण हमारे कई किसान/मज़दूर साथी शहीद हो रहे हैं वहीं लखविंद्र सिंह लक्खी जैसे शहीदों को भी हमारे संघर्षरत योद्धा उनका हक दिला कर ही दिल्ली की सरहदों से वापिस लौटेंगे। लखविंद्र सिंह लक्खी ने धरनाकारी बन कर इस धरने को अपना योगदान दिया तथा साथ ही आर्थिक सहायता भी दी। उनका योगदान इस धरने के इतिहास में लिखा जायेगा जो आने वाले समय में भी याद रखा जाएगा। स. संघा ने जानकारी दी की इस दिवंगत आत्मा को आज 2 जून 2021 को दोपहर 12.30 बजे धरना स्थल पर श्रद्धांजलि भेंट की जाएगी तथा उनकी तस्वीर पर श्रद्धा के फूल अर्पण किए जाएंगे। इसके साथ ही वाहेगुरु से अरदास की जाएगी की दिवंगत आत्मा के परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे तथा मोदी सरकार को भी सदबुद्धि प्रदान करे। इस अवसर पर हरबंस सिंह संघा, सुखपाल सिंह काहरी, दिलबाग सिंह काहरी, सतनाम सिंह बस्सी, ज्ञान सिंह भलेठू, दिलबाग सिंह काहरी, शाम सिंह मोना, अशोक कुमारर शर्मा पट्टी, मनजीत सिंह फतेहगढ़, किशन सिंह गगनौली, अश्विनी कुमार, धर्मजीत, सुरजीत सिंह सैनी (स्व: लखविंद्र सिंह के बड़े भाई साहिब), तरसेम सिंह नागरा, हरद्याल सिंह हुक्कड़ां तथा दयाल सिंह ने भी शोक प्रगट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here