अशोक जैन व त्रिशला जैन ने माता की याद में चैरिटेबल स्वास्थ्य केंद्र को दवाईयां की भेंट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल चांद नगर बहादुरपुर में चलाए जा रहे चैरिटेबल स्वास्थ्य केंद्र के लिए अशोक जैन एवं त्रिशला जैन ने अपनी माता महिमावती जैन पत्नी स्व. रोशन लाल जैन की याद में बहुमुल्य दवाईया डिस्पैंसरी इंचार्ज डा. सुभाष जलाली को भेंट की। इस मौके पर प्रधान हरीश सैनी ने अशोक जैन को मंडल द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याण कार्यों की जानकारी दी और बताया कि इस जैन परिवार द्वारा हर साल स्वास्थ्य केंद्र चलाने के लिए मंडल का सहयोग किया जाता है। मुख्यातिथि ने भविष्य में भी इसी तरह मंडल का सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

Advertisements

इस अवसर पर अश्विनी चोपड़ा, महिंद्रपाल गुप्ता, राकेस भल्ला, तिलक राज वर्मा, वरिंदर चोपड़ा, सुनील प्रिये, सुरिंदर लक्की, रमन वर्मा, सुरेंद्र ओहरी, जगदीश पटियाल, रविंदर शर्मा, एसपी गौतम, जेपी कश्यप, मा. निहाल चंद आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here