आप के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त हलका इंचार्जों को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी जिला होशियारपुर की विशेष बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारियों व हलका इंचार्जों का सम्मान किया गया। इस मौके पर विशेष तौर पर हरमिंदर सिंह बख्शी, मोहन लाल, दलीप ओहरी, करमजीत कौर, सतवंत सिंह सियान, मनदीप कौर, संतोष सैनी, नवजोत कौर ज्योति, प्रो. हरबंस सिंह मुख्य तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर प्रैसवार्ता के दौरान स. बख्शी व मोहन लाल ने संयुक्त तौर पर कहा कि पार्टी ने परिवार में बढ़ौतरी करते हुए ब्रह्म शंकर जिम्पा हलका होशियारपुर, कर्मवीर घुम्मण हलका दसूहा, हरमिंदर सिंह संधू हलका चब्बेवाल, डा. रवजोत सिंह हलका शाम चौरासी को इंचार्ज नियुक्त किया है। इसके अलावा महिला विंग का विस्तार करते हुए हरप्रीत कौर बाजवा, सुखविंदर कौर, ममता राणी को स्टेट ज्वाइंट सचिव, मनजोत कौर जिला प्रधान महिला विंग, बलदीप कौर को जिला उपप्रधान, सुरजीत कौर जिला सचिव और कमलेश कौर, सविता, गीता राणी, दलवीर कौर वीना, आरती नंदा, जयवंती, श्वेता, गीता रानी, जसपिन को जिला ज्वाइंट सचिव नियुक्त किया गया।

Advertisements

इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के दिशा निर्देशानुसार पार्टी पूरे पंजाब में अपना संगठन बनाने में लगी हुई है और पंजाब के सूझवान लोग पार्टी की नीतियों को देखते हुए पार्टी से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और कांग्रेस और अकाली भाजपा पार्टी से पंजाब की जनता बुरी तरह से त्रस्त हो चुकी है पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी को अजमाने के लिए पार्टी को मौके देने के तैयार है। दिल्ली में अरविंदर केजरीवाल द्वारा किए जा रहे लोक पक्षीय कार्य भी पंजाब के लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ रहे है। उन्होंने कोरोना काल में दिल्ली के लोगों के लिए जो कार्य किए है वह बहुत काबिले तारीफ है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को अपील करते कहा कि वह अब से ही पार्टी प्रति समर्पित होकर 2022 की जीत में अपना भरपूर सहयोग डाले। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा पार्टी को विश्वास दिलवाते कहा कि वह पार्टी के लिए दिन रात एक कर देंगे। उन्होंने अपनी नियुक्तियों के लिए पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में दोआबा में से कांग्रेस का सफाया कर दिया जाएगा। इस अवसर पर जीएस मुलतानी मुकेरियां, अमरजोत सिंह जिला प्रधान लीगल सैल, हरजिंदर सिंह विरदी, अजय वर्मा, रणजीत सिंह तखर, खुशी राम, कर्मजीत बब्बू, अमनदीप सिंह, दविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here