होशियारपुर भाजपा ने मंगल हुसैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपनी संगठनात्मक रचना  को पूरा करने तथा पार्टी को  विस्तार देने हेतु जिला प्रधान निपुण शर्मा ने मंगल हुसैन को पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का  जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। शर्मा ने कहा कि मंगल हुसैन  के मोर्चा अध्यक्ष बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा 2022  के विधानसभा चुनावों में पार्टी और ताकतवर होकर उभरेगी।  

Advertisements

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहिंदर पाल सैनी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना जैन, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष शरद सूद, जिला ओ.बी. सी  मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी विग,बलबीर विर्दी,सैला खुर्द मंडल प्रधान अश्वनी राणा आदि भी उपस्थित थे। मंगल हुसैन  ने भाजपा नेतृत्व  को विश्वास दिलाया कि वह जी जान से पार्टी की सेवा करके भाजपा को और सुदृढ़ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here