नगर निगम कर्मियों को तुरंत पक्का करें पंजाब सरकार: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा स्पोर्ट्स सैल के कनवीनर डा. रमन घई ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि नगर निगम कर्मचारी दिन-रात कड़ी मेहनत से अपना काम कर लोगों की सेवा कर रहे हैं। सरकार को तुरंत कर्मचारियों की सभी मांगों के साथ उन्हें तुरंत पक्का किया जाए। डा. घई ने कहा कि प्रदेश में इतनी गर्मी के कारण नगर निगम के कार्य क्षमता चरमरा गई है। जिसके कारण प्रदेश के लोगों को सफाई, पीने वाले पानी व नगर निगम से संबंधी अन्य कार्यों के लिए हड़ताल के कारण परेशानी से जूझना पड़ रहा है। डा. घई ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी दिन-रात भीषण गर्मी व सर्दी में लोगों की सेवा कर बहुत जिम्मेवारी से अपनी ड्यूटी निभा रहे है।

Advertisements

ऐसे में इन कर्मचारियों व उनके परिवारों की सुख सुविधा का ध्यान रखना सरकार का नैतिक कर्तव्य बनता है। डा. घई ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की कि सरकार को तुरंत जल्द से जल्द नगर निगम कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर उन्हें पक्का करें ताकि नगर निगम कर्मचारी और मेहनत व किसी मानसिक तनाव से अपनी ड्यूटी को पूरा कर सके। डा. घई ने कहा कि पंजाब सरकार आज हर फ्रंट पर फेल हो गई है तथा निगम कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर सरकार अपने कार्यकाल में कोई अच्छा काम कर ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here