अश्विनी छोटा भाजपा पर्यावरण प्रमुख नियुक्त, प्रथम चरण में 14 मण्डलों में 2100 पौधरोपण का लक्ष्य

होशियारपुर (17जून): जिला भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन अभियान की एक बैठक जिला संयोजक सुरेश भाटिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा के साथ जिला महामंत्री विनोद परमार,सेवा अभियान के सह प्रभारी डॉ बिन्दुसार शुक्ला,भारत भूषण वर्मा,डॉ राजीव कोहली व जिला मीडिया प्रभारी कमल वर्मा उपस्थित हुए।

Advertisements

बैठक की जानकारी देते हुए संयोजक भाटिया ने बताया कि  सेवा ही संगठन के अंतर्गत पर्यावरण  सरंक्षण के महत्व को समझते हुए भाजपा ने इस उपक्रम को गति प्रदान करने के लिए अश्वनी शर्मा को जिला पर्यावरण प्रमुख नियुक्त किया है।पर्यावरण के महत्व को ध्यान में रखते सेवा अभियान टीम की ओर से अश्वनी छोटा को पौधा भेंट करके दायित्व सौंपा गया।इस अवसर  पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल में प्रकृति ने अपना विकराल रूप धारण करके हम सबको को चेताने का प्रयास किया है कि हम सभी प्रकृति का अधिक दोहन न करें।क्योंकि मनुष्य ने विकास के नाम पर प्रकृति पर अधिक अत्याचार किया है।जिसके दुष्परिणाम आक्सीजन की कमी आदि के द्वारा वातावरण में जहरीली गैसों के रूप में अब सामने आ रहे है।

इसी को ध्यान में रखते हुए जिला भाजपा होशियारपुर की ओर से प्रथम चरण में 2100 पौधों का पौधरोपण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों, पार्कों धार्मिक स्थानों व विद्यालयों आदि में पौधरोपण करके वातावरण को पुष्ट करने का प्रयास किया जाएगा।जिला भाजपा के 14मण्डलों में पौधरोपण का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओ व आमजनमानस के सहयोग से सफल बनाया जाएगा।ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम स्वच्छ और हरियालीपूर्ण वातावरण दे सकें। इस मुहिम के अंतर्गत हम अपने परम्परागत पौधों का वितरण व रोपण करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here