जे.एस.एस. आशा किरन स्पैशल स्कूल में एच.डी.एफ.सी. बैंक ने लगाये 100 पौधे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जे.एस.एस. आशा किरन स्पैशल स्कूल जहांनखेलां में एच.डी.एफ.सी. बैंक फगवाड़ द्वारा ट्री प्लांटेशन कैम्प लगाया गया। वातावरण की सुरक्षा के लिए एच.डी.एफ.सी. बैंक द्वारा पंजाब के अलग-अलग जि़लों में पौधे लगा रहे हैं। आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के सहयोग से जे.एस.एस. आशाकिरन स्पैशल स्कूल में एच.डी.एफ.सी. बैंक फगवाड़ा की टीम की ओर से 100 पौधे लगाये गये है।।  

Advertisements

इस अवसर पर जतिन्द्र पाल सिंह सर्कल हैड एच.डी.एफ.सी., पंकज शर्मा, हरिन्द्र सैनी, कृपाल सिंह, मिस सीमा, पवन कुमार आदि एच.डी.एफ.सी. बैंक फगवाड़ा की टीम के मैंबर उपस्थित थे।  आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान तरनजीत सिंह (सी.ए.), परमजीत सिंह सचदेवा,  हरबंस सिंह, स. मलकीत सिंह महेड़ू,  हरमेश तलवाड़, राम आसरा, हरीश ठाकुर , कोआर्डिनेटर बरिन्द्र कुमार, प्रिं. शैली शर्मा, स्पैशल विद्यार्थी तथा स्टाफ मैंबर उपस्थित थे। जतिन्द्र पाल सिह-सर्कल हैड एच.डी.एफ.सी. बैंक जी ने बताया कि एच.डी.एफ.सी. बैंक द्वारा पंजाब के अलग-अलग जि़लों में पौधे लगाये जा रहे हैं। वातावरण की सुरक्षा के लिए पौधे लगाना अति आवश्यक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here