Thursday, October 29, 2026
Home Politics होशियारपुर से दिल्ली की रेल पुनः बहाल होने पर मंत्री सोमप्रकाश का...

होशियारपुर से दिल्ली की रेल पुनः बहाल होने पर मंत्री सोमप्रकाश का धन्यवाद

होशियारपुर (17जून): पंजाब के पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद,जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा आदि भाजपा नेताओं ने संयुक्त तौर पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश के प्रयासों से काफी समय से बन्द होशियारपुर से दिल्ली चलने वाली रेलगाड़ी को लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दोबारा बहाल करवाया गया है।इस अवसर पर जिला भाजपा इकाई ने धन्यवाद किया है।इस अवसर पर उन्होंने मांग की है कि होशियारपुर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण और विस्तार होशियारपुरवासियों की मांग को देखते हुई जल्द से जल्द करवाया जाए।ताकि यात्री निजी व व्यापारिक यात्राओं को अति सुगमता से कर सके।

Advertisements

भाजपा नेताओं ने लंबे समय से बहुप्रतीक्षित मांग को दोहराते हुए कहा कि होशियारपुर से सीधी वृंदावन के लिए भी रेल चलाई जाए।जिससे भक्त श्री कृष्ण के दर्शनों का लाभ पा सके।इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष डॉ बिन्दुसार शुक्ला,सुरिंदर भट्टी,नरिंदर कौर, संजू अरोड़ा,गुरप्रीत कौर, गीतिका अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here