अच्छी खबर: सोमवार 21 जून से फिर दौड़ेगी होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रैस: सोम प्रकाश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत में कोरोना महामारी से बचाव हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर गाइड लाइन्स जारी की जा रही हैं तथा कोरोना महामारी ने देश के हर क्षेत्र को प्रभावित किया है। इस दौरान आवाजाही भी कोरोना की मार के कारण बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुई है। देश के अधिकतर लोग एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए सबसे सस्ता साधन रेल यात्रा है, पर कोरोना की चेन तोडऩे के लिए इसे भी रद्द किया गया था। लेकिन अब जबकि स्थिति सामान्य होने लगी है तो रेल यातायात को भी सामान्य किया जा रहा है।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने बताया कि रेलसेवा पुन: शुरु करने के पथ पर होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रैस को भी शुरु किया जा रहा है। जिसके तहत 21 जून दिन सोमवार से होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रैस भी शुरु होने जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रेल मंत्री पियूश गोयल को मिलकर लोकसभा हलका होशियारपुर की जनता की यह समस्या बताई थी तथा उन्होंने तुरंत इस संबंधी कार्यवाही करते हुए 21 जून से होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रैस बाया फगवाड़ा रात्रि 10-25 से चल कर रात्रि 12:08 बजे फगवाड़ा व सुबह 7:35 पर दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार सायं 5:25 से दिल्ली से चलकर रात्रि 12:12 पर फगवाड़ा तथा देर रात 2 बजे होशियारपुर पहुंचेगी। जिसे पुन: बहान करने के आदेश जारी किए गए हैं। केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने रेल मंत्री पियूश गोयल का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस रेल सेवा की बहाली से पंजाब के लोगों को बहुत लाभ मिलेगी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here