दुनिया ने भी माना कि अगले 7 सालों में भारत 7 लाख करोड़ डालर की अर्थव्यवस्था बन जायेगा: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के चलते 2014 से लेकर 2024 तक भारत दुनिया की 10वी  अर्थव्यवस्था से छलांग  लगाकर चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। एक तरफ दुनिया मंदी की चपेट में है।  दूसरी तरफ भारत की इकोनॉमी की रफ्तार देखकर कोई नहीं कह सकता की दुनिया मंदी में है।

Advertisements

चीन,अमेरिका तथा यूरोपीय देशों समेत कोई भी अर्थव्यवस्था इस समय भारत की अर्थव्यवस्था के सामने नहीं टिक रही।  अर्थव्यवस्थाओं का विश्लेषण करने वाली संस्था मूडीस ने अपने अनुमान में आंका  था कि देश की इकोनॉमी की रफ्तार 7 अंक  रह सकती है।  एक अन्य संस्था क्रिसल के अनुसार मौजूदा वर्ष में भारत की इकोनॉमी  की जीडीपी 6.8% से ऊपर हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि  अब तक भारत एक गरीब आय  दर वाले  देश में शुमार  होता रहा है, परंतु आगामी 7 सालों में तेजी से फैलती  अर्थव्यवस्था के चलते भारत में प्रति व्यक्ति आमदन 4500  अमेरिकी  डॉलर से अधिक  पहुंच जाएगी, जोकि अपर मिडिल इकोनॉमिक ग्रुप में शुमार होती है।

विश्व बैंक की परिभाषा के अनुसार भी 4000 से 12000 अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति  प्रति वर्ष आमदन  वाले देशों को अपर मिडिल इकोनॉमी ने आय ग्रुप  आंका जाता हैं।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारी संख्या में आर्थिक सुधार हुए हैं तथा भारत निवेश के लिए एक आकर्षक हलात व  सुविधाओं वाला देश बन चुका हैं।  उन्होंने कहा कि भारत का दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में पहुंचना सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय रहेगा। इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद, विजय पठानिया, सतीष बावा, जिला महामंत्री व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, यशपाल शर्मा, जिला सचिव अश्वनी गैंद आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here