Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur महिला के साथ अवैध संबंधों के शक के आधार पर की गई...

महिला के साथ अवैध संबंधों के शक के आधार पर की गई थी रमन लाल की हत्या, पुलिस ने सुलझाया मामला

हाजीपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। हाजीपुर पुलिस ने एस.एस.पी.होशियारपुर नवजोत सिंह माहल,एस.पी. इन्वेस्टीगेशन रविंदरपाल सिंह संधू तथा डी.एस.पी.मुकेरियां रविंदर सिंह के आदेशों पर एस.एच.ओ.हाजीपुर लोमेश शर्मा तथा ए.एस.आई.दलजीत सिंह की अध्यक्षता में गांव बेला-सरियाणा की पत्ती राम नगर में हुए अंधे कत्ल केस की गुत्थी सुलझाने हेतु गठित की गई टीम ने एक सप्ताह के भीतर ही अंधे कत्ल केस की गुत्थी सुलझा ली है। आज डी.एस.पी.मुकेरियां रविंदर सिंह तथा एस.एच.ओ.हाजीपुर लोमेश शर्मा ने की प्रैस कान्फ्रेंस में बताया कि 13 जुलाई को गांव बेला-सरियाणा की पत्ती राम नगर का रमन लाल पुत्र मदन लाल जो अचानक घर से गुम हो गया था जिस की गुमशुदगी मदन लाल ने 14 जुलाई को हाजीपुर के पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी।

Advertisements

हाजीपुर पुलिस ने विभिन्न पहलूओं पर काम करते हुए 16 जुलाई को रमन लाल का शव गांव बेला सरियाणा के पास ब्यास दरिया की ड्रेन में से बरामद कर लिया था और 17 जुलाई को मदन लाल के बयानों पर पूर्व सैनिक मनजीत सिंह पुत्र गुरदास राम वासी बेला सरियाणा के खिलाफ मुकदमा नम्बर 76 अंडर सैक्शन 302,201 आई.पी.सी.के तहत दर्ज कर केस की जांच को आगे बड़ाते हुए पूर्व सैनिक मनजीत सिंह पुत्र गुरदास राम वासी बेला सरियाणा को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने आगे बताया कि जांच दौरान मनजीत सिंह ने माना कि रमन कुमार का कत्ल उसने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक होने पर 13 जुलाई को रमन को बीयर पिलाने के बहाने अपने खेतों में बुलाया यहां उस का कत्ल कर शव को ड्रेन में फैंक दिया था। उन्होंने आगे बताया कि मनजीत सिंह को आज माननीय अदालत में पेश कर उस का रिमांड लेनें के पश्चात गहराई से पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here