हिमाचल के किन्नौर में चलते टैंपों ट्रैवलर पर गिरीं चट्टानें, नौ की मौत, तीन गंभीर घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन से चट्टानें गिरने से चलते टैंपों ट्रैवलर सवार इसकी चपेट में आए गए जिससे नौ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। गाड़ी पर पत्थर गिरने से नौ की मौत हो गई व तीन घायल हो गए। गाड़ी में सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने बताया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल लिफ्ट करने के लिए सरकार से हैलीकॉप्टर मांगा गया है जिसके जल्द पहुंचने का आश्वासन मिला है। किन्नौर के जिलाधीश आबिद हुसैन सादिक, एसपी एसआर राणा भी मौके पर मौजूद हैं।

Advertisements

घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है। बटसेरी के लोग पुलिस के साथ रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। भूस्खलन होने से गांव के लिए बास्पा नदी पर बना करोड़ों का पुल टूट गया है जिससे गांव का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ से भूस्खलन सहित चट्टानें गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 505 काजा-समदो के तहत आने वाले काजा के लारा नाले में शनिवार आधी रात को बादल फट गया। भारी बारिश के बाद नाले में बादल फटने से बाढ़ आ गई। हालांकि बादल फटने से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन सडक़ मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे यहां पर सडक़ के दोनों ओर 50 से अधिक वाहन भी फंस गए हैं। सडक़ बहाल होने के बाद ही यह सभी वाहन लारा नाले से निकल पाएंगे। बादल फटने की सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम ने सडक़ बहाली का काम शुरू कर दिया है। मशीनरी लगाकर सडक़ को बहाल करने की कोशिश चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here