जीवन के लिए पेड़-पौधों की अहम भूमिका: कमांडेंट दर्शन लाल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पर्यावरण को संरक्षित रखने में पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है। इसी प्रकार आहार श्रृंखला को आगे बढ़ाने में पक्षियों की भी अहम भूमिका होती है। पेड़-पौधे जहां जीवनदायिनी आक्सीजन देते हैं वहीं खाद्य, जल एवं आहार श्रृंखला को आगे बढ़ाने में पक्षियों का भी बड़ा योगदान होता है। सूर्य एनक्लेव एवं ग्रीन वैली में पौधारोपण के दौरान यह बातें रिटायर्ड कमांडेंट दर्शन लाल ने कहीं। मॉनसून सत्र के दौरान सूर्य एनक्लेव एवं ग्रीन वैली में पौधारोपण प्रोजेक्ट चेयरमैन बलजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया वह 70 पौधे रोपे गए । दर्शन लाल ने कहा के पेड़ पौधे की कमी से आक्सीजन की कमी होती चली जाएगी जिससे जीना दूभर हो जाएगा। ऐसे में पेड़ पौधे जीवन को बचाने में ही नहीं अपितु पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। अगर पेड़ पौधे कम हो जाएंगे तो पक्षियों का आश्रय स्थल कम होता चला जाएगा। यही कारण है कि वनों की कटाई के चलते जीव-जंतु कम होते चले जाएंगे। आहार श्रृंखला में भी पेड़ पौधों की भूमिका कम नहीं है।

Advertisements

शाकाहारी जीव जंतु पेड़ पौधों को परोक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से खाते हैं। यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो शाकाहारी जीव कम हो जाएंगे, जिसके चलते मांसाहारी जीवों पर कुप्रभाव पड़ेगा और आहार श्रृंखला कमजोर होती चली जाएगी।क्षेत्र में पेड़ पौधों को लगाने में समाजसेवी दीपक कतना, अरविंद धीमान, मास्टर परवीन कुमार आदि का प्रयास प्रशंसनीय रहा है जिन्होंने हजारों पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित किया है। आज भी क्षेत्र में कई पर्यावरणविद एवं समाजसेवी पेड़ों को बचाने में लगे हुए हैं।

इस अवसर पर कमांडेंट दर्शन लाल, नीरज धीमान, चेयरमैन सतीश गोयल, लेक्चरर संदीप कुमार सूद, रजनीश कुमार गुलियानी ,धर्मेंद्र किन्नरी, मास्टर परवीन कुमार, पंकज बंसल, अरविंद धीमान, राजीव पराशर, नवीन पराशर, बलजीत सिंह, पंकज चावला, पंकज मलिक, अजीब द्विवेदी, समाजसेवी दीपक कतना, अमनदीप सिंह धामी, कपिल गुप्ता, सुरेश बंसल, प्रकाश बंसल, रिटायर्ड एक्सईएन कुलवंत सिंह संधू,चंचल सिंह, मुकेश शर्मा, मनोज कुमार, इत्यादि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here