पैंशन लाभ लेने के लिए महिला व पुरूषों की उम्र कम की जाए : रमन कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमन कपूर ने पंजाब के मुख्यमन्त्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मांग की कि राज्य सरकार द्वारा बुढापा पैन्शन, विधवा पैन्शन तथा अन्य पैंशनों में जो 65 साल उम्र तय की गई है, उसे कम किया जाये।

Advertisements

प्रधान रमन कपूर ने मुख्यमन्त्री से अपने पत्र में बताया कि पुरूषों के लिए जो सरकार ने 65 साल उम्र तय की है वो पहले 60 साल होती थी जो अब बढ़ाकर 65 साल कर दी गई है। जबकि केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकारें भी अपने सरकारी कर्मचारियों को 58 साल की उम्र में रिटायर कर देती है तथा केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार भी 60 साल के उम्र के व्यक्ति को सीनियर सिटीज़नशिप की सुविधायें देती हैं। इन सभी चीज़ों को मुख्य रखते हुये बुढापा पैन्शन तथा अन्य पैंशनों में पुरूषों की आयु 60 साल की जाये ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीबी रेखा के नीचे रह रहे ज़रूरतमंद लोग सरकारी सुविधा का लाभ उठा सकें तथा महिलाओं की आयु वर्ग में भी 58 की जगह 55 साल उम्र तय की जाये, जिससे पंजाब के लाखों लोगों को लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here