कांग्रेस नेता रमन कपूर ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को माडल टाऊन से कूड़े का डंप हटाने संबंधी लिखा मांग पत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमन कपूर ने पंजाब के मुख्यमंत्री माननीय कैप्टन अमरिंद्र सिंह को पत्र लिख कर मांग की होशियारपुर शहर के सबसे पॉश इलाका मॉडल टाऊन से कूड़े का डंप रोशन ग्राउंड के नज़दीक बनाया गया है उसे तुरन्त प्रभाव से वहां से हटाया जाए। जहां डंप बनाया गया है, उसके एक तरफ मंदिर दूसरी तरफ गुरुद्वारा, तीसरा आर्य समाज का भवन है तथा होशियारपुर शहर की सबसे बड़ी ग्राउंड रोशन ग्राउंड स्थित है। यहां पर अक्सर बच्चे सुबह शाम खेलने के लिए आते हैं तथा लोग सैर करने के लिए आते हैं। प्रधान रमन कपूर ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें लोगों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि यहां पर जो कूड़े का डम्प बना हुआ है नगर निगम उसे पक्का करने जा रहा है।

Advertisements

रमन कपूर ने बताया रोशन ग्राउंड का नाम शहीद कैप्टन रौशन की याद में रखा गया था। इस मैदान में देश के महान नेता इंदिरा गांधी, उस समय की प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी तथा देश के मौजूदा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तथा देश के अन्य महान नेता यहां पर जनता की रैलियों को संबोधित करते रहे हैं। रमन कपूर ने इन सभी बातों को मुख्य रखते हुए मुख्यमंत्री जी से मांग की कि जिले के जिलाधीश तथा नगर निगम के कमिश्नर को तत्काल रुप से निर्देश दे कि यहां से कूड़े के डंप को तुरंत हटाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here