कमिश्नरेट पुलिस ने कुछ ही घंटों में बिल्ला कालोनी में हुई फायरिंग की घटना में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान की

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने घास मंडी चौक नज़दीक बिल्ला कालोनी में फायरिंग की घटना के बाद तुरंत कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल दोनों आरोपियों की सफलतापूर्वक पहचान करके उनके खि़लाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी पुलिस कमिश्नर गुरमीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान बस्ती बावा खेल के मानिक बब्बर और अभिमन्यु के तौर पर हुई है। उन्होनें आगे कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार इस घटना के पीछे का कारण शिकायतकर्ता खि़लाफ़ निजी रंजिश होना पाया गया है। डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने आगे बताया कि जानकारी अनुसार बिल्ला कालोनी में सुबह 5 बजे गोलीबारी की घटना घटी जब दो एक्टिवा सवार युवा एक घर पर गोलियाँ चला कर फऱार हो गए।

Advertisements

श्री सिंह ने कहा कि जांच अनुसार मानिक बब्बर के हरीश की बहन के साथ नज़दीकी सम्बन्ध थे और हाल ही में हुए घटनाक्रम दौरान दोनों के रिश्ते बुरे हो गए थे, जिस कारण यह घटना घटी। डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने कहा कि पुलिस टीम की तरफ से दोनों आरोपियों को जल्दी ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा क्योंकि पुलिस को आरोपियों के टिकानों के सम्बन्ध में अहम सुराग मिले है। दोनों खि़लाफ़ थाना भारगो कैंप में कत्ल की कोशिश और आरमज़ एक्ट के आरोपो के अंतर्गत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here