Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir 28 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, डीसी...

28 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, डीसी ने दिया न्याय का आश्वासन

राजौरी(द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। राजौरी जिले में एक युवक की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। शरीर पर बड़े बड़े घाव, बेड व दीवारें लहूलुहान हुई देखने बालों के होश उड़ गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों व इलाके के लोगों ने हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीसी राजौरी ने घटना स्थल पर पहुंच जल्द न्याय का आश्वासन दिया। जम्मू संभाग के राजौरी जिले में बुधवार को 28 वर्षीय युवक की उसके घर के अंदर अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। मृतक के घर से धारदार हथियार बरामद किया गया है। उधर, आक्रोशित परिजन व इलाके के लोग सड़क पर उतर आए और जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया। सड़क पर टायर में आग लगाकर जोरदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Advertisements

आपको बतादें कि चकली गांव में देर रात ( बुधवार एक बजे ) अज्ञात हमलावर युवक के घर में घुस आए और अंकुश कुमार शर्मा पुत्र बचन कुमार शर्मा की हत्या कर दी। परिवार के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन परिवार के लोगों ने इलाके के अन्य लोगों के साथ मिलकर जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे डीसी राजौरी राजेश कुमार शवन ने दुख प्रकट करने के साथ आश्वासन दिया कि एक विशेष टीम गठित की गई है। वारदात को अंजाम देने बाले हमलावरों को जल्द पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर परिवार को न्याय दिलवाया जाएगा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लहूलुहान हुए शव को कब्जे में ले लिया गया। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द ही पकड़ा जाएगा और कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
….
अनिल भारद्वाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here