Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh वैटरनरी इंस्पेक्टर की भर्ती सम्बन्धी लिखित परीक्षा 21 अगस्त को: रमन बहल

वैटरनरी इंस्पेक्टर की भर्ती सम्बन्धी लिखित परीक्षा 21 अगस्त को: रमन बहल

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)।  वैटरनरी इंस्पेक्टर के 866 खाली पदों को सीधी भर्ती के द्वारा भरने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब द्वारा ली जाने वाली परीक्षा तारीख़ 22.08.2021 की बजाय अब तारीख़ 21.08.2021 को होगी।  इस सम्बन्धी बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल द्वारा बताया गया है कि इश्तेहार नं. 14 ऑफ 2021 के द्वारा वैटरनरी इंस्पेक्टर के 866 पद भरने के लिए तारीख़ 22.08.2021 को लिखित परीक्षा ली जानी थी, परंतु कुछ तकनीकी/प्रशासनिक कारणों के चलते यह परीक्षा अब तारीख़ 21.08.2021 को होगी। इस भर्ती सम्बन्धी समूची जानकारी/नोटिस और संपर्क के लिए फ़ोन नं./ई-मेल आदि अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की वैबसाईट पर उपलब्ध हैं।  

श्री बहल ने आगे बताया कि जिन पदों के लिए लिखित परीक्षाएं पहले ही ली जा चुकी हैं, जैसे कि मछली पालन अधिकारी, क्लर्क लीगल के उम्मीदवारों की बोर्ड द्वारा काऊंसलिंग की जा चुकी है और अन्य स्कूल लाइब्रेरियन के उम्मीदवारों की काऊंसलिंग तारीख़ 11 अगस्त से 18 अगस्त तक की जा रही है। काऊंसलिंग के दौरान शैक्षिक/तकनीकी योग्यता रखने वाले योग्य उम्मीदवारों के नामों की सिफारशों सम्बन्धी विभागों को नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए जल्द ही भेज दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here