किसानों के धरने में ‘एक और महांभारत’ का लोकार्पण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): आज यहां भारत ज्ञान-विज्ञान समीति के जि़ला होशियापुर युनिट की ओर से चेतना प्रकाशन की प्रकाशित पुस्तक ’एक और महांभारत’ जिसके लेखक मालवे में जन्मे तथा कैनेडा वासी मोहन गिल हैं, का लोग अर्पण समागम स्थानीय मंडी किरसाण युनियन नंगल शहीदां के धरने पर किया गया, जिसकी प्रधानगी संयुक्त किसान मोर्चा के मनजीत राये, नाटककार अशोक पूरी, प्रधान कुलजिन्द्र सिंह घुम्मण, कुलतार सिंह कुलतार, जोगा सिंह बठुल्ला, पम्मी खुशहालपुरी तथा सुखदेव सिंह ढिल्लो ने की। इस प्रोग्राम का संचालन युनियन के  जनरल सचिव जगजीत सिंह गिल ने किया। 

Advertisements

’एक और महांभारत’ मोहन गिल की किसान संघर्ष पर आधारित कावि पुस्तक है। जो किसान के मन, कर्म तथा संघर्ष के इर्द गिर्द घूमती है। इस पुस्तक में काफी पृष्ठ तस्वीरों के ऊपर कावि पंक्तियों से शिंगारे हुये हैं। यह पुस्तक लोक अर्पण करने से पहले साहित्यकार जोगा सिंह भट्ठूला, कुलतार सिंह कुलतार तथा पम्मी खुशहालपुरी ने अपनी रचनाओं जोकि किसान आन्दोलन के बारे में लिखी गई हैं, सांझी की गई। इस अवसर पर किसान नेता मनजीत राये ने साहित्य तथा संगीत की महत्ता को ब्यान करते हुये लेखक मोहन गिल को मुबारकबादी दी और कहा कि गायक, गीतकार तथा बुद्धिजीवी संघर्ष कर्मियों को अपने शब्दों, सुरों तथा संगीत के साथ उत्साहित करते हें।

इस उपरान्त नाटककार अशोक पूरी ने पुस्तक ’एक और महांभारत’ में से काफी रचनायें श्रोताओं के रूबरू की। इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए अन्यांे के इलावा साईकिलस्ट रमेश कुमार, हरविन्द्र पाल संह, सरपंच लखवीर सिंह पट्टी, मनदीप सिंह, रछपाल सिंह तथा गुरजाप सिंह जौहल का विशेष योगदान रहा।  प्र्रोग्राम के अन्त में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मनजीत राये के साथ साहित्यकार जोगा सिंह बट्ठूला, कुलतार सिंह कुलतार, पम्मी खुशहालपुरी तथा अशोक पूरी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here