Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur खत्री महासभा बैठक में जनरल कैटागिरी की समस्याओं पर किया गया विचार:...

खत्री महासभा बैठक में जनरल कैटागिरी की समस्याओं पर किया गया विचार: सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। खत्री महासभा पंजाब प्रदेश की बैठक प्रधान विजय धीर तथा अशोक थापर प्रदेश हाईकमांड की अगुवाई में लुधियाना में हुई। जिसमें करीब पांच सौ खत्री बिरादरी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर खत्री महासभा के सीनियर वाईस प्रधान तथा मीडिया इंचार्ज सुदर्शन धीर पूर्व पार्षद ने कहा कि बिरादरी के हर मुद्दे को उठाया जाएगा तथा इसके साथ ही जनरल कैटागिरी की हर संभव मदद की जाएगी तथा प्रशासन के सहयोग से समस्याओं का हल किया जाएगा।

Advertisements

इस अवसर पर महासभा की ओर से सभी प्रतिनिधियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश हाईकमांड अशोक थापर तथा प्रधान विजय धीर, खत्री महासभा पंजाब के सीनियर वाईस प्रधान तथा मीडिया इंचार्ज सुदर्शन धीर पूर्व पार्षद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिव धीर व राम सरूप आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here