आज़ाद किसान कमेटी 23 मार्च को भगत सिंह के शहीदी दिवस पर करेगी ट्रैक्टर रैली का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर की एक आपातकालीन बैठक सुतैहरी रोड स्थित रिलायंस शोरुम के आगे चल रहे धरने में अध्यक्ष हरबंस सिंह संघा की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में फैसला किया गया कि 23 मार्च भगत सिंह के शहीदी दिवस वाले दिन एक ट्रैक्टर रैली निकाल कर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की जायेगी। यह रैली गांव काहरी साहरी से 23 मार्च को सुबह 9 बजे शुरु होगी तथा जिस-जिस गांव में से रैली गुजऱेगी उस गांव के निवासी किसान, मज़दूर तथा सहयोगी संगठन अपने अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित इसमें जुड़ते जायेंगे।

Advertisements

यह रैली गांव काहरी साहरी से शुरु हो कर गांव मरनाईयां, तनूली, डविडा अरिहाणा, मोना कलां, राजपुर भाईयां, मुखलीयाणा, दिहाणा, भाम, बडेलां, वड़ा सहराला, छोटा सहराला, माहिलपुर से चण्डीगढ़ रोड होते हुए टोल प्लाज़ा नंगल शहीदां, डी.सी. दफ्तर (मिनी सचिवालय) से सुतैहरी रोड धरना स्थल पर पहुंचेगी। धरना स्थल पर रैली में शामिल सभी साथियों को बताया जायेगा कि शहीद भगत सिंह ने अंग्रेजों की गुलामी को नामंजूर करते हुए शहादत दी थी तथा इस कारण अंग्रेजों को भारत छोडऩा पड़ा था। आज दिल्ली बार्डर पर 350 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। उनकी शहादत यूं ही बेकार नहीं जायेगी यह तीनों काले कानूनों को रद्ध करवा कर भाजपा सरकार की जड़ें हिला कर ही दम लेगी। किसान शहीद भगत सिंह के ही वंशज हैं, इस लिए इन काले अंग्रेजों को भी हार माननी पड़ेगी।

इस रैली के दौरान 26 मार्च को भारत बंद का संदेश भी दिया जायेगा। उन्होंने सभी किसान संगठनों से केसरी पगडिय़ां पहन कर बड़ी संख्या में इस ट्रैक्टर रैली में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर सतनाम सिंह बसी, तरसेम सिंह नागरा, अवतार सिंह शेरपुरी, किशन सिंह गगनौली, हरबंस सिंह संघा, दिलबाग सिंह काहरी, कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी, ज्ञान सिंह भलेठू , अश्विनी कुमार, अशोक शर्मा, परमजीत तथा मनजीत सिंह फतेहगढ़ भी उपिस्थत हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here