सिट्रस अस्टेट भूंगा में किसानों को फ्रूट फ्लाई ट्रैप किए वितरित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आत्मा स्कीम के अंतर्गत प्रदर्शनी प्लांट लगाने के लिए बागवानी विभाग केसहयोग से सिट्रस अस्टेट भूंगा में फलदार पौधों के लिए फ्रूट  फ्लाई ट्रैप किसानों को वितरित करने संबंधी कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सहायक डायरेक्टर बागवानी-कम-चेयरमैन सिट्रस अस्टेट भूंगा डा. शमी कुमार की ओर से आए हुए बागवानों का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह फ्रूट फ्लाई ट्रैप पी.ए.यू लुधियाना क ओर से तैयार किए गए हैं व सिट्रस अस्टेट भूंगा किसानों को इस ट्रैप को सब्सिडी पर देता है। डा. प्रेम सिंह ने रसायन रहित तरीके से फल की मक्खी के हमले की रोकथाम के लिए किसानों को जानकारी दी व 16 फ्रूट फ्लाई ट्रैप के प्रति एकड़ के प्रयोग की तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

बागवानी विकास अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने आत्मा स्कीम के अंतर्गत लगाए जा रहे प्रदर्शनी प्लांटकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डिप्टी प्रोजैक्ट डायरेक्टर(आत्मा) डा. राजीव रंजन कुमार ने आत्मा संबंधी ट्रेनिंग, एक्सपोजर विजिट व प्रदर्शनी प्लांटों के विषय संबंधी किसानों को जानकारी दी। इस दौरान बागवानी विकास अधिकारी डा. परमिंदर सिंह, प्रोजैक्ट डायरेक्टर(आत्मा) डा. तरविंदर सिंह, डिप्टी प्रोजैक्ट डायरेक्टर(आत्मा) डा. प्रभमनिंदर कौर, बी.टी.एम. भूंगा डा. प्रीतपाल सिंह व 25 से अधिक किसान उपस्थित थे।
                                       

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here