Saturday, October 31, 2026
Home Himachal महाआत्मा प्रोजेक्ट के तहत किसानों को प्रगतिशील किसान दोरजे के फार्म का...

महाआत्मा प्रोजेक्ट के तहत किसानों को प्रगतिशील किसान दोरजे के फार्म का करवाया गया भ्रमण

स्पीति (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। महाआत्मा प्रोजेक्ट के तहत रविवार को शेगो गांव के दस किसानों को प्रगतिशील किसान छेटूप दोरजे के मॉडल फॉर्म में भ्रमण करवाया गया। यह माडल फॉर्म स्पीति के गांव रंगरिक में स्थापित है। किसानों को फॉर्म में उगाई गई पूर्ण तरीके से प्राकृतिक सब्जियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मिक्स क्रॉपिंग कैसे किसानों के लिए आज के परिवेश में कारगर साबित हो रही है इसके बारे में किसानों को जागरूक किया गया।

Advertisements

प्रगतिशील किसान छेटूप ने कहा प्राकृतिक तरीके से तैयार की गई फसल में खर्च कम और आय अधिक होती है। स्पीति का वातावरण कई सब्जियों के अनुकूल है। वहीं इस मौके पर खंड तकनीकी प्रबंधक सुजाता ने कहा कि आज स्पीति में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। विभाग किसानों को ट्रेनिंग मुहैया करवा रहा है ताकि प्राकृतिक खेती की बारीकियों को सीख सकें।।500 से अधिक किसान स्पीति में ट्रेनिंग ले चुके है । आज के भ्रमण शिविर में किसानों को मॉडल फॉर्म दिखाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here